अब्दुल अंसारी
पाकुड़, महेशपुर प्रखंड बड़कियारी ग्राम पंचायत के मुखिया जोगेसोर हेंब्रम ने कई स्कूल का किया औचक निरीक्षण तथा बच्चो की पढ़ाई लिखाई संबंधित वास्तु स्थिति की जानकारी ली जिससे मुखिया संतुष्ट भी नजर आए और बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ स्वच्छ भारत अभियान के बारे में भी बताया और खुद स्वच्छ रहे और दूसरों को भी बताएं,मुखिया जी ने स्कूल मैनेजमेंट से बच्चों को दी जानी वाली खाने संबंधित डेली रूटीन देखी और रूटीन के हिसाब से बच्चों से भोजन संबंधित खान पान के बारे पूछा तो बच्चों ने भोजन ठीक से मिलने की बात कही।मुखिया जी स्कूल मैनेजमेंट और बच्चों को मिलने वाली सुविधा से संतुष्ट नजर आए। मुखिया जी के सिंघम स्टाइल की देख ग्राम वासी काफी खुश नजर आए सवाल बच्चों की पढ़ाई का जो है। मुखिया जोगेसोर ने कहा कि सबकुछ ठीक ठाक है कही कोई खामियां देखने को नहीं मिली। मुखिया जी ने कहा कि ग्राम वासियों के हित, बच्चों के हित,और ग्राम के विकास के लिए कोई समझौता नहीं।सबका साथ सबका विकास होगा।











