Search

May 18, 2026 9:15 pm

मुखिया प्रतिनिधि ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ


संवाददाता

साहिबगंज/बरहेट प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गोपलाडी पंचायत मोजा धनजोरी कॉलेज मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।टूर्नामेंट प्रतियोगिता में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि समसुल अंसारी उपस्थित हुए जहां उन्होंने फीता काट कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।शुभारंभ के मौके पर मुखिया प्रतिनिधि श्री अंसारी ने कहा कि मैं कमेटी सदस्यों का हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा और इस प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि बनाते हुए मुझे अनुग्रहित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह समय-समय पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए ताकि युवाओं के बीच खेल को लेकर जागरूकता बनी रही
मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुनील किस्कू, परगन बास्की संजय ठाकुर दिलीप बास्की बबलू सोरेन सलीमुदीन अंसारी व अन्य मौजूद थे।

img 20230215 wa00213836936511293416306

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!