सेमीफाइनल में पाकुड़ की टीम जीती फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को राँची में
राजकुमार भगत
पाकुड।पर्यटन, कला, संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड, रांची के द्वारा मोराबादी स्थित मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पाकुड़ की टीम ने 02-00 से चाईबासा को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।रोमांचक फाइनल मुकाबला धनबाद बनाम पाकुड़ के बीच 29 दिसंबर को खेला जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3 लाख उपविजेता टीम को दो लाख का चेक देकर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव सह पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के सचिव रणवीर सिंह, टीम प्रबंधक एम.डी शकील हक आदि ने जीत के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है।




