Search

May 21, 2026 11:06 pm

पचास लाख रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, सड़क निर्माण कंपनी को बनाया था निशाना।

अमर भगत

पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक पाकुड़ ने प्रेस वार्ता कर दी।
जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 की रात अपराधियों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को रोककर भारतीय करेंसी के पुराने नोटों के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। घटना के बाद कंपनी प्रतिनिधि के आवेदन पर अमड़ापाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए चाँद हांसदा उर्फ चुटिया एवं चांस सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!