चार टन कोयला सहित दस मोटरसाईकिल को किया जप्त।
यासिर अराफात
पाकुड़। अवैध रूप से कोयला की तस्करी बदस्तूर जारी है,कोयला तस्कर के द्वारा यह अवैध कोयला के तस्करी का खेल निरंतर जारी है,पुलिस के द्वारा इन कोयला तस्करों के खिलाफ बीच बीच में कारवाई की भी जाती है,कोयला तस्कर के द्वारा कोयला चोरी करके अवैध रूप से पाकुड़ अमडापाडा से होते हुए मुफस्सिल थाना अंतर्गत संथाली रामचंद्रपुर होकर बेलडांगा गगन पहाड़ी रानीपुर होते हुए बंगाल तक कोयला माफियाओं को पहुंचाया जाता है, हालांकि यह तस्करी कई सालों से चलती आ रही है। सूत्रों के अनुसार झारखंड की सीमा सटे पश्चिम बंगाल के बड़े कोयला व्यापारी द्वारा कोयला खरीदने का स्टॉक पॉइंट खोल कर रखा हुआ है, जहां पर ओने पौने भाव में साइकिल तथा बाइक से लाने वाले कोयला तस्करों से कोयला खरीदते हैं उसी कोयले को पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर खफाया जाता है, जिससे कोयला माफियाओं का अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना अंतर्गत कालिदासपुर के समीप सेजा गांव में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कोयला चोरों पर कार्रवाई करने का काम किया है पुलिस ने कई साइकिल तथा मोटरसाइकिल को कोयले के साथ बरामद किया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोयला चोरों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 मोटरसाइकिल को कोयले सहित बरामद किया है। हर हाल में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध चोरी का कोयला का धंधा चलने नहीं दिया जाएगा। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।







