Search

April 26, 2026 12:04 am

मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में की शांति समिति की बैठक

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में मंगलवार को समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों के साथ थाना प्रभारी अरुणिमा बागे की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा किसी भी धर्म से संबंधित शोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। शोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा अगर जुलूस या झांकी निकलती हैं तो शांति पूर्ण तरीके से निकाले। हुड़दंग न करें।जुलूस के दौरान किसी अन्य धर्म के लोगों को भी कष्ट नहीं पहुंचे इन सारी बातों को ध्यान में रखने का निर्देश दिया। मौके पर एसआई मिथुन कुमार, विकास प्रसाद, एएसआई हरे राम यादव,जहरुद्दीन अंसारी,मौलाना नजीर अंसारी, सायिम अंसारी, नूर आलम, करुण अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20230725 WA0029
IMG 20230725 WA0030 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!