धीरेन साहा
पाकुड़िया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पाकुडिया पंचायत के अंतर्गत हरिपुर गांव के अमृत सरोवर तालाब के किनारे वीर शहीदों के सम्मान में शिलापट लगाया गया। तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया गया तथा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। देश के एकता और अखंडता के लिए सभी लोगों ने शपथ लिया। जोंका गांव के प्रधान जयसेन बेसरा ने मांझी थान की पवित्र मिट्टी और जल को कलश में रख कर पाकुड़िया प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को सौंपा गया। वंदन वाटिका अभियान के कई फलदार, इमारती वृक्ष का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन, रोजगार सेवक द्रोथी हेम्ब्रम, जयसेन बेसरा, हृदयानंद भगत,बिपीन भगत,रमेश किस्कू,सुनिल मुर्मू,अनिल मुर्मू, डब्ल्यू गोस्वामी, हरिपुर गांव की ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका एवं सेविकाएं और दर्जनों संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।







