Search

May 15, 2026 4:57 pm

युवा कांग्रेस ने किया ” यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 ” का विमोचन।

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिला युवा कांग्रेस के द्वारा कोंग्रेस भवन पाकुड़ में युवा कांग्रेस द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था जिसमे ” यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 ” प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं। उपस्थित युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक सौरव ने बताया की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति का आक्रमण कर रही हैं उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम करती हैं ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन – 3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा।

विमोचन समारोह में जिला अध्यक्ष तस्लीम अरीफ,जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद उर्फ बोकुल , प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक,
उपाध्यक्ष बेलाल शेख, जिला महासचिव मो नसीम आलम, विधानसभा उपाध्यक्ष जलालुद्दीन शेख, महासचिव असगर अली,विधानसभा महासचिव राजीकुल आलम, साकिर हुसैन,हबीबुर रहमान, जहीरुल इस्लाम,सागर शेख समेत अन्य नेता व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

IMG 20230417 WA0016
IMG 20230417 WA0018 1
IMG 20230417 WA0017
IMG 20230417 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!