धीरेन साहा
पाकुड़िया :- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में यूथ क्लब पाकुड़िया के तत्वावधान में पाकुड़िया प्लस टू हाई स्कूल मैदान में भव्य सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को हुआ । इस अवसर पर यहाँ क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । फाईनल के पूर्व पहला सेमीफाइनल में टाइलेंन सावर स्कूल बसेतकुंडी और एस एम एस मिडिल स्कूल पाकुड़िया टीम के बीच मुकाबला बहुत ही भीड़न्त रहा जिसमें एस एम एस पाकुड़िया की टीम तीन- शून्य से विजयी हुआ, जबकि द्वितीय सेमीफाइनल एफ सी पाकुड़ और बारहद्वार राजमहल टीम के बीच खेला गया जिसमें एफ सी पाकुड़ दो शून्य पेनाल्टी गोल से विजयी हुआ । अंत में प्रतियोगिता का फाईनल मैच एस एम एस मिडिल स्कूल पाकुड़िया और एफ सी पाकुड़ के बीच खेला गया । इस अवसर पर फाईनल मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि. पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने फुटबॉल कीक मारकर किया । मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक राय , बीडीओ डॉ मनोज कुमार , सीओ किरण डांग , कोंग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू , प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में पीलेंटि शॉट मे 3-0 से एस एम एस मिडिल स्कूल पाकुड़िया टीम ने एफ सी पाकुड़ को पराजित कर जीत हासिल की । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ । प्रतियोगिता के समापन पर यूथ क्लब की ओर से विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार 12 हजार, तृतीय पुरस्कार 5 हजार एवं चतुर्थ पुरस्कार 5 हजार नगद देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । इस दौरान विश्वआदिवासी दिवस पर अतिथियों द्वारा प्रकाश डाला गया और बताया गया कि हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस क्यों मनाया जाता है । प्रतियोगिता को देखने के लिए मैदान में आपार भीड़ उमड़ी थी । समारोह का आयोजन यूथ क्लब के अध्यक्ष संजीव किस्कु,सचिव रविंद्र मरांडी, कोषाध्यक्ष इलियास किस्कु क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया । सहित समिति के देखरेख में सम्पन्न हुआ ।









