Search

April 28, 2026 1:09 pm

राजमहल पहाड़ मामले की सुनवाई एनजीटी कोलकाता में आज होगी।

याचिकाकर्ता अरशद भी पहुंचे कोलकाता,आज की सुनवाई पर सबकी निगाहें।

जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी।

साहिबगंज:- ज़िले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा ऐतिहासिक राजमहल पहाड़ के संरक्षण व संवर्धन हेतु व अवैध खनन क्रशर व परिवहन पर सम्पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए एनजीटी इस्टर्न जोन कोलकाता में दायर याचिका संख्या ओए 23/2017 की सुनवाई आज गुरुवार को एनजीटी कोलकाता में होगी.सुनवाई में भाग लेने के लिए अरशद भी कोलकाता पहुंच गए हैं.विदित हो की वर्ष 2019 से इस मामले की सुनवाई कोलकाता एनजीटी के बदले एनजीटी प्रधान बेंच नई दिल्ली में चल रही थी जिसे हाल ही पुनः एनजीटी कोलकाता में हस्तांतरित कर दिया गया है.मामला हस्तांतरित होने के बाद इस मामले की सुनवाई 14 सितंबर को होनी थी पर एनजीटी दिल्ली से रिकार्ड नहीं आने से सुनवाई टल गई थी.मामला हस्तांतरित के बाद एनजीटी कोलकाता में आज पहली सुनवाई है.आज की सुनवाई पर सभी पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित पत्थर कारोबारियों व माफियाओं की नजरें टिकी हुई है।

IMG 20231011 WA0033 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!