सतनाम सिंह
पाकुड़ भाजपा नेता एवं राजमहल प्रभारी बाबूधन मुर्मू ने गुरुवार को सदर प्रखंड के इलामी गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए और समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया। इलामी बागान टोला में एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए ग्रामीणों की बातों को ध्यान से सुना और भरोसा दिया की भाजपा सरकार आने पर उनकी सारी बातों और ग्रामीणों की समस्या को सरकार से अवगत कराएंगे,रोजगार विहीन होते पाकुड़ की जनता को लेकर सरकार की नीतियों को जम कर कोसा और कहा की हर मामले पर सरकार विफल हो रही है। बाबूधन मुर्मु की आज की सभा में इलामी और आस पास के काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और भाजपा को समर्थन की बातें कही।










