Search

May 12, 2026 7:49 am

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किया अमड़ापाड़ा के विभिन्न गांवों दौरा, जनसमस्याओं को सुन समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय हांसदा अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत के डांगापाड़ा, डुमरचीर पंचायत के तिलईपाड़ा, पचुवाड़ा पंचायत के बाघापाड़ा, जराकी पंचायत के फतेहपुर, उदलबनी एवं धावाडंगाल गाँव पहुँचकर राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने संबंधित जानकारी ली। माननीय सांसद विजय हांसदा एवं पार्टी जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव ने संयुक्त रूप से वहां के ग्रामीणों के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल जल योजना, सावित्री बाई फुले योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सौ यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। सांसद विजय हांसदा से संबंधित गाँव के ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को रखा जिसको सुनने के पश्चात सांसद विजय हांसदा ने संबंधित जिले के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण हेतू पहल करने को कहा। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दिवेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष भगत, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्बरम, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, प्रखंड संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, प्रखंड सहसचिव नाजिर किस्कू, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, महिला मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रियंका मरांडी, तनवीर अली, अबुल कलाम, नजरुल अंसारी, कालिदास मुर्मू, गाब्रिएल हेम्बरम, इस्लाम अंसारी, नाजिर अंसारी, मो आरिफ,सचिन मरांडी, धानो मरांडी, बैजून बास्की, दिलीप रजवार, अजित कुमार सहित अन्य सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!