Search

April 28, 2026 6:20 pm

राज्य की हेमंत सरकार सभी घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है:शाहिद इक़बाल

बजरंग पंडित

पाकुड़: झारखंड राज्य के सभी जिलों के साथ साथ पाकुड़ के लिए शुभ संकेत है 10 चापाकल सभी पंचायतों में लगना सुरु हो जाय तो पानी का हाहाकार मचना समाप्त हो जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का सही निर्णय से सुदूर गांव में ग्रामीणों को पानी से निजात मिलेगी यह बाते झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने कही उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रीष्म ऋतु में जल संकट को देखते हुए कैबिनेट के समक्ष राज्य के 4,351 ग्राम पंचायतों में 43,510 चापाकल लगाने का प्रस्ताव रखा गया। युवा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में चापाकल अधिष्ठापन में लगभग 464 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें क्षेत्र विशेष के अनुरूप गिरते भूगर्भ जल स्तर को देखते हुए 70, 90 और 120 मीटर गहरे चापाकल लगाने का प्रावधान हेमंत सरकार के द्वारा किया गया है। राज्य की हेमंत सरकार सभी घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। कोरोना काल के कारण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के पूर्ण होने में विलंब को देखते हुए तत्काल राज्य के सभी पंचायतों में हैंड पंप लगाने की मंज़ूरी दी गई है यह बातें सुनकर ग्रामीणों में काफी खुशी है।
राज्य के जिन क्षेत्रों में जल की समस्या है, उन क्षेत्रों में यह चापाकल लगाए जाएंगे तथा उनकी जियो टैगिंग भी की जाएगी। यह सरकार आपके घरों तक हर सुविधा पहुंचाएगी….ऐसा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का संकल्प है। पाकुड़ जिला के सभी पंचायतों को भी चापाकल का लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!