समीर अल्फ्रेड मुर्मू पाकुड़ सदर के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे
पाकुड़।कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ज्ञापांक 05 स्था0 01 /2023 ग्रा 0 वि0 4173 राज्यपाल झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में सरकार की अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा की हस्ताक्षर से राज्य के 152 प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य को स्थानांतरण किया गया है। जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसकी सूचना सभी विभाग को दे दी गई है। इस क्रम में पाकुड़ जिले के पाकुड़िया , पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया है।
अब समीर अल्फ्रेड मुर्मू पाकुड़ सदर के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे ।श्रीमान मरांडी लिट्टीपाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे ।सिद्धार्थ शंकर यादव महेशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे एवं साइमन मरांडी पाकुड़िया अगले आदेश तक प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे।










