राजकुमार भगत
पाकुड़। सोमवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में के.के.एम कालेज सभागार में फेयर प्राइस शॉप डीलर को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय सेमिनार-सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को उपायुक्त ने कहा कि खाद्यान्न का वितरण पारदर्शी तरीके से तय मात्रा में सभी कार्डधारियों को शत प्रतिशत राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में पोस मशीन से राशन वितरण करें। खाद्यान्न वितरण में कटौती तथा लाभुकों के साथ लापरवाही बरतने पर वैसे दुकानदारों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।राशन की कालाबाजारी करने और लाभुकों को कम सामग्री देनेवाले जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों को बख्शा नहीं जाएगा।इस तरह के मामलों में शिकायत सही पाये जाने पर उनका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि ट्रांसपोर्टर के द्वारा जो भी आनाज वितरण किया जाता है उसे सही रूप से लाभुकों को वितरण करें। किसी भी प्रकार की समस्या हो वह मुझसे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायत गलत पाए जाने पर उस डीलर एवं अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। अभी जो 99 प्रतिशत अनाज का वितरण किया जा रहा है। 13 हजार लाभुकों को जीपीडीपी के माध्यम से अनाज दिया गया है।
मौके पर सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय कुमार, सभी एमओ एवं जिले के सभी डीलर उपस्थित थे।








