सतनाम सिंह
सड़क जाम से फंसे सैकड़ो वाहन
पाकुड़: जिले के सदर प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत के कसिला गांव के ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने से आक्रोशित होकर बुधवार को पाकुड़- बरहरवा मुख्य पथ विक्रमपुर मोड़ पुलिस चेक पोस्ट के समीप साइकिल, बाइक व राशनथैला लगा कर जाम कर दिया।गांव के सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष सुबह से ही सड़क पर उतर गए। मुख्य सड़क पर महिलाएं बैठ गयी। सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि विगत चार माह से डीलर द्वारा अनाज नहीं दिया जा रहा है। जिसकी जानकारी एमओ व डीएसओ को पिछले 5 दिन पहले दी गई है साथ ही बीते कल उपायुक्त पाकुड़ से मिलकर राशन नहीं मिलने की बात कही गई है बाबजूद अनाज नही मिल रहा है। मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस जाम स्थल पहुंच कर ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। परंतु ग्रामीण अपने मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था हमलोगों को आज ही अनाज चाहिए, अनाज मिलने के बाद ही जाम हटाएंगे।इधर सुबह से लेकर शाम तक सड़क जाम रहने के कारण आवागमन करने वाले वाहनों को काफी परेशानी हुई। यात्री घंटों वाहन में ही फंसे रहे। कई बहाने गंतव्य स्थल नहीं पहुंच पाकर वैरगं लौट गई। खबर लिखे जाने तक जाम जस के तस था।








