Search

May 17, 2026 7:40 am

राशन वितरण में कटौती के खिलाफ सैकड़ो ग्रामीणों ने मुख्य पथ को पांच घंटे तक जाम रखा।



सतनाम सिंह

पाकुड़िया राशन वितरण में कटौती के खिलाफ गुरुवार को तेतुलिया पंचायत अंतर्गत चुनपाड़ा गांव के सैकड़ो लोगो ने बेलपहाड़ी मिशन के पास पाकुड़िया से पाकुड़ जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ को पांच घंटे तक जाम किया । सड़क जाम के कारण दोनो ओर गाड़ियों की लंबी काफिला लगी रही तथा यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी । सुबह सात बजे से सड़क जाम शुरू हुई थी और दिन 12 बजे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरिक रविदास द्वारा शिकायत पर कार्यवाही करने का आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ । सड़क जाम कर रहे राशन कार्ड धारी फोगेंद्र मरांडी,उपेंद्र मुर्मू,कमल मुर्मू,इलियास सोरेन,सेलेस्टीना मुर्मू, सोनी सोरेन , तालाकुड़ी हेंब्रम, पाकु मरांडी,कमली सोरेन आदि ने बताया कि हमलागों का डिलर चमेली स्वयं सहायता समूह चुनपाड़ा का टेग डिलर शक्तिपदो घोष चौकिशाल के साथ किया गया है, जो कि उनके यहाँ से माह अक्टुर से जनवरी तक का राशन कटौति कर दिया गया है और माह फरवरी का राशन नहीं मिलने के कारण हमलोग भुखमरी के स्थिति में है।इस सुखाड़ एवं डिलरों का मनमाने से हमलोगों का जीना मुस्किल हो गया है सुखाड़ जैसे संकट काल में डीलर द्वारा राशन कार्ड धारकों के हक़ का अनाज काटे जाने से त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है । इसकी शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूर्व में भी की गई है लेकिन आश्वासन के सिवाय कार्यवाई नही किया गया और बाध्य होकर आज सड़क को जाम करना पड़ा, यदि इस बार भी कोई कार्यवाई नहीं हुई तो सभी राशन कार्ड धारी पाकुड़िया -पाकुड़ सड़क को अनिश्चितकालिन जाम कर भूख हड़ताल पर जाएंगे।

IMG 20230316 WA0100
IMG 20230316 WA0101
IMG 20230316 WA0098
IMG 20230316 WA0099

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!