Search

May 9, 2026 12:27 pm

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने महेशपुर प्रखंड का किया दौरा

राजकुमार भगत

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के सोनारपाड़ा गांव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड का किया निरीक्षण,इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय में जेएसएलपीएस के दीदियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है या नहीं इसकी जानकारी ली। साथ ही वैसे महिलाएं जिनका जॉब कार्ड है उनको 100 दिन काम मिला या नहीं, साथ ही वैसे महिला लेबर कार्डधारी जिनकी उम्र 60 वर्ष हो गई है उन्हें तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती है या नहीं इसकी जानकारी लिया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी जानकारी ली। इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचकर महिला वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए वार्ड को अभिलंब साफ सफाई करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु से वर्ष 2022- 23 का महिला को दिए जाने वाले सरकारी लाभ का लेखा-जोखा शाम तक भेजने का सख्त निर्देश दिया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी बीडीओ उमेश मंडल, बीपीआरओ प्रसनजीत मंडल, महिला पर्यवेक्षिका मार्गरेट कंचन अंजलि मालवा, जेएसएलपीएस के बीपीएल आशीष रंजन सहित अन्य अधिकारी कर्मी व महिलाएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!