Search

May 15, 2026 1:38 pm

रूबैला टीकाकरण को लेकर सरकारी शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

पाकुड़ सोना जोड़ी सभागार में मीजल्स रूबैल्ला को लेकर सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण, सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू टेकरीवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर शिशिर ने मौजूद शिक्षकों को बताया मीजल्स रूबैला का लक्षन व मीजल्स रूबैल्ला से बचाव के उपाय । सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू टेकरीवाल ने कहा यह
हमारा जागरूकता अभियान शिक्षक हमारी रीढ़ की हड्डी है शिक्षकों के माध्यम से ही हम अभी सारे स्कूल में वैक्सीनेशन करवा रहे हैं । जैसा कि मैंने पहले भी कहा है गवर्नमेंट के गाइडलाइन के अनुसार 2 दिन तक स्कूलों में एम आर वैक्सीन दिलवाना है । अंतिम का पांचवा हफ्ता मौक‌अप राउंड है शिक्षकों को सारी बात बताई और शिक्षकों से अनुरोध किया गया कि बच्चों के अभिभावकों को समझाया जाए और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाया जाए । कुछ लोगों के मन में भ्रांतियां है फैली है रोजा का समय है सो टीकाकरण अभी ना करवाया जाए । डॉ टेकरीवाल ने कहा मीजल्स रूबैल्ला बीमारी तेजी से फैल रही है । अगर समय बीत गया तो इतनी भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी कि संभालना मुश्किल हो जाएगा इन सारी चीजों को समझते हुए सरकार ने रमजान के महीने में ही वैक्सीनेशन दिलवाले का कार्य शुरू किया है । पाकुड़ में ज्यादातर मुस्लिम बहुसंख्यक है सिविल सर्जन ने कहा जो रोजा नहीं किए हैं वह वैक्सीनेशन करवा ले और जो रोजा किया है वह रोजा रमजान के महीने के बाद उनकी वैक्सीनेशन सुनिश्चित की जाएगी सिविल सर्जन ने शिक्षकों से अपील किया ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को समझाया जाए और वैक्सीनेशन में अचीव कराया जाए । शिक्षकों ने सिविल सर्जन को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द अपने-अपने स्कूलों में वैक्सीनेशन करवा लिया जाएगा ।

IMG 20230418 WA0054
IMG 20230418 WA0055 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!