बजरंग पंडित
पाकुड़िया थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की घटना तथा हटिया एवं घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी की घटना न होने को लेकर पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर माइकिंग कराकर लोगों को जागरूक किया है तथा चौकीदार के माध्यम से उनके संबंधित प्रत्येक गांवों में टंकित सूचना चिपकवाने की पहल की है।टंकित सूचना में लोगों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति अगर अपना घर बंद कर कहीं बाहर जाते हैं तो पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दें ताकि उनके घर की निगरानी रखी जा सके साथ ही अपनी मोटरसाइकिल लापरवाही से बिना लाॅक किए तथा बिना किसी निगरानी के जहां-तहां हटिया या घर के सामने न लगाएं । उसे सुरक्षापुर्वक अपने घर में रखें अथवा किसी की निगरानी में सुरक्षापुर्वक लगाएं । टंकित सूचना चिपकवाने के साथ-साथ माइकिंग कर इस संबंध में आम लोगों को इस बावत जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है । साथ ही रात्रि में किसी अंजान व्यक्ति को अपने गांव-मुहल्ले में घूमते हुए देखने पर इसकी सूचना ग्रामीणों को अविलंब पुलिस को देने की अपील की गई है।





