सतनाम सिंह
पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के 77वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर लायंस क्लब भवन में क्लब के अध्यक्ष एम जी एफ मंजीत रजक द्वारा पूरे मान सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस शुभ अवसर पर क्लब के सचिव प्रमोद डोकानिया,क्लब के सदस्य निर्मल जैन, ब्रजमोहन सह, सुशील शर्मा, नारायण प्रसाद, डॉ बिंदु भूषण,डॉ एस एन साह, डॉ श्याम भगत,जयंत चक्रबर्ती, महेश पटेल,श्रीमती मोहिनी रजक अन्य गण्यमान्य सज्जन उपस्थित रहे।झंडोतोलन के बाद बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के बाद क्लब के अध्यक्ष मंजीत लाल के सौजन्य से शहर में ट्रैफिक पुलिस, सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक,मोची के बीच छाता का वितरण किया गया।









