Search

May 17, 2026 8:41 am

लिट्टीपाड़ा में संचालित तीन दिवसीय नौ कुंडिय गायत्री महायज्ञ हुआ समापन

लिट्टीपाड़ा,पाकुड़ (झारखंड)

प्रशांत मंडल


लिट्टीपाड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ शुक्रवार को दर्जनो जोड़ो को दीक्षा दिलाने के साथ सम्पन्न हो गया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनो गांव के भक्तों के अलावे सीमावर्ती प्रखण्ड व जिले के दर्जनों गाँव लोग यज्ञ में आहुति देने के लिए पहुचे थे,जहाँ हरिद्वार से आये वाचक रणवीर कुमार चौधरी व उपजॉन समन्वयक श्याम नन्दन सिंह ने गायत्री महामंत्र का उच्चारण करवा कर जोड़ो को दीक्षा व वचन दिलवाया।उसके पूर्व यज्ञ मण्डप में नो कुंडीय यज्ञ में हवन करवाया।हवन में दर्जनो जोड़े द्वारा मण्डप का परिक्रमा किया। ततपश्चात महा आरती हुआ और महा प्रसाद का वितरण किया गया।ततपश्चात उपस्थित सभी आगन्तुक कुटम्भ व भक्तो को भोजन करवाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव चौधरी,गणेश ठाकुर,दानियल किस्कू,केवल मंडल,शांतनु भारती,प्रदीप,बिट्टू,नीतू, रिंकू सहित सम्पूर्ण लिट्टीपाड़ा के नागरिक का सराहनीय योगदान रहा।

IMG 20230316 WA0097

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!