Search

May 17, 2026 11:51 am

लिट्टीपाड़ा में होने वाली तीन दिवसीय यज्ञ को लेकर तैयारी संपूर्ण

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

251कन्याओं द्वारा कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचेंगे

14 मार्च से तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण तैयारी स्थानीय जन सहयोग से हो गई है। हवन कार्यक्रम की उत्साह में प्रखण्ड वासी मगन हो गए। सम्पूर्ण प्रखण्ड क्षेत्र का वातावरण भक्तमय हो गया है।कार्यक्रम के पहले दिन 251 कन्याओ के द्वारा जोबोडीह नदी से कलश में जल भर यज्ञ स्थल पर पुरोहितो द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ स्थापित किया जाएगा।वही यज्ञ स्थल पर दो हजार स्कुवाईर फीट में बने 9 हवन कुंडो में 15 मार्च को हरिद्वार समेत कई स्थानों से पहुंचे पुरोहितो के द्वारा गायत्री भक्तो को वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन करवाएगें।15 एवं 16 मार्च को यज्ञ प्रवचन एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।जिसकी सम्पूर्ण तैयारी कर लिया गया है।यज्ञ को लेकर लिट्टीपाड़ा समेत सम्पूर्ण प्रखण्ड क्षेत्र में चहल पहल बढ़ गयी है और वातावरण भक्तिमय हो गया है।

IMG 20230313 WA0082

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!