बजरंग पंडित
पाकुड़िया हुल दिवस के मौके पर शुक्रवार को झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ प्रखंड इकाई पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष बाबलु गोस्वामी के नेतृत्व में ” वादा पूरा करो हेमन्त सरकार, सहायक अध्यापक आपके द्वार ” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारी संख्या में प्रखंड के सहायक अध्यापक अमर शहीद सिदो- कान्हू के धरती भोगनाडीह बरहेट के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गोस्वामी ने दो टूक शब्दों में कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा झारखंड के सहायक अध्यापकों से संविदा-संवाद कार्यक्रम में राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को सरकार बनते ही 3 महीना के भीतर वेतनमान देने का वादा किया गया था। परन्तु आज 4 साल बीतने को है अपना वादा पूरा नही किया। इसीलिए हुल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में “वादा पूरा करो हेमंत सरकार, सहायक अध्यापक आपके द्वार” कार्यक्रम में सहायक अध्यापकों का महजुटान एवं मशाल जुलूस कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को उसके किए वादे को याद दिलाया जाएगा।श्री गोस्वामी ने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव पूर्व अगर सरकार अपना वादा पूरा नही करती है तो एकबार फिर जोरदार आंदोलन किया जाएगा ।





