Search

May 12, 2026 5:20 pm

वार्षिक आम सभा का आयोजन सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र पाकुड़िया में हुआ।

धीरेन साहा

पाकुड़िया झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़िया द्वारा गठित संकुल स्तरीय आजीविका महिला स्वालंबी सहयोग समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र पाकुड़िया में हुआ । आम सभा में पहुंचे स्वयं सहायता समूह एवं संगठन से जुड़ी महिलाओ ने गत वित्तीय वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया , संगठन के पदाधिकारियों का बदलाव किया गया । वित्तीय वर्ष 2023-24 के योजनाओं का प्रस्तुत किया गया जिसमें जितने भी परिवार छूटे हुए हैं उनको सखी मंडल में जोड़ने या फिर नया सखी मंडल का गठन करने सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं सभी सखी मंडलियों को वित्तीय गतिविधियों से जोड़ने का निर्देश दिया गया । आम सभा का संचालन कर रहे बीपीम प्रशांत यादव ने निर्देश दिया कि सभी स्वयं सहायता समूह और ग्राम संगठन का नियमित बैठक भी सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर बीपीओ राजीव कुमार ने भी सभा को संबोधित किया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!