Search

April 25, 2026 10:03 am

विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़। मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल के अध्यक्षता में डीएमएफटी के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। उपायुक्त ने विभागवार संबंधित कार्यपालक अभियंताओं व अधिकारियों से पूर्व से संचालित योजनाओं के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली । उपायुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर ससमय गुणवत्तापूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दी। उन्होंने डीएमएफटी की राशि से किए जा रहे पीसीसी पथ निर्माण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल इत्यादि की समीक्षा कर निर्माण कार्य मै तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रगति के रिपोर्ट के साथ कार्य का गुणवता जियो टैग फोटोग्राफ अवश्य संलग्न करें। साथ ही वैसी योजनाएं जो पूर्ण कर ली गई है, उन्हें जांचोपरांत भुगतान करने का निर्देश दिया गया।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री प्रमोद कुमार दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी, जिला योजना पदाधिकारी श्री अनूप कुजूर, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री रचना निश्चल, नगर परिषद के प्रशासक श्री कोशलेश कुमार यादव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री राहुल कुमार, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230801 WA0033 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!