Search

April 28, 2026 10:29 am

विजयादशमी पर होगा भव्य पथ संचलन

राजकुमार भगत

पाकुड़। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पाकुड़ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया है ।उक्त जानकारी नगर कार्यालय पाकुड़ ने देते हुए बताया कि आगामी विजयदशमी उत्सव के मद्देनजर स्थानीय हरिनडंगा उच्च विद्यालय पाकुड़ से 20 अक्टूबर को
अपराह्न 02 बजे पथ संचलन का कार्यक्रम रखा गया है। संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं नगर भ्रमण करते हुए पुनः वापस आएंगे । जहां पर संघ की ध्वज विधिपूर्वक लगाई जाएगी तथा प्रार्थना होगी । इस अवसर पर विजयादशमी से संबंधित बुद्धिक कार्यक्रम भी रखा गया है। उन्होंने जिले के संघ के स्वयंसेवकों से अपील की है कि वे पूर्ण गणवेश में दंड के साथ समय से कार्यक्रम में भाग ले।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!