Search

May 17, 2026 11:52 pm

विद्यापति सांस्कृतिक परिषद की ओर से नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह संपन्न

  • 51 बटुकों का हुआ उनपयन संस्कार

गोड्डा : नगर के शिवपुर मोहल्ला स्थित विद्यापति भवन परिसर में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद की ओर से नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दूर दराज क्षेत्र के 51 बटुक कुमारों का पंडितों ने वैदिक विधि- विधान के साथ उपनयन संस्कार कराया। सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह का यह सिलसिला पिछले 23 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसके पूर्व मंगलवार को बटुकों के जुटिका बंधन व मंडप पूजन की रस्म अदायगी की गई। इस दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे पारंपरिक जनेऊ गीत व मंगल गान से आसपास का वातावरण गुंजयमान हो गया। यज्ञोपवित संस्कार में पंडित महेश्वर झा, पंडित डॉ० वंशीधर मिश्रा, गोपाल झा, सुभाष चौधरी, गोपाल झा आचार्य एवं पंडित शिवनंदन झा की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों को यज्ञोवित ग्रहण कराया और बटुकों ने इस संस्कार को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्प लिया। विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष परमानंद चौधरी, नंदकिशोर झा, सुनील झा, दीनानाथ झा, सर्वजीत झा, पवन कुमार झा, नंदन ठाकुर विनय कुमार ठाकुर, नर्मदेश्वर झा, विधुकर झा, विनय चौधरी, श्यामाकांत झा आदि ने बताया कि प्रति वर्ष विद्यापति सांस्कृतिक परिषद की ओर से पिछले 23 वर्षां से सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह पूर्वक आयोजित किया जाता है। समाज के विभिन्न गांवों के लोग स्वजनों के साथ विद्यापति सांस्कृतिक परिषद पहुंचते हैं और उपयनयन संस्कार समारोह में अपनी सहभागिता निभाते हैं। खर्च किया जा रहा है। लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यह सिलसिल दिनोंदिन बढ़ता रहा है। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में हो रही फिजूलखर्ची को रोकना है। इस राशि का उपयोग उसके पठन- पाठन व बेहतर भविष्य निर्माण में खर्च किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!