Search

May 6, 2026 12:53 pm

विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि

राजकुमार भगत

पाकुड।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कलिकापुर स्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर स्वामी जी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई।इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को सही मार्ग दिखाया है और हमें उसी मार्ग पर चलना चाहिए। तभी भारत पुन: विश्व गुरु का दर्जा हासिल कर सकेगा। नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर छात्र शक्ति को राष्ट्रशक्ति बना रहा है। नगर सह मंत्री ऋषि दास ने कहा कि स्वामी जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके सिद्धांताें का पालन किया जाएगा। मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय, विभाग संयोजक अमित साहा,एस एफ डी प्रमुख सानू रजक, जनजातीय प्रमुख चंदन पहाड़ियां, विकास भगत, महाविद्यालय अध्यक्ष आनंद भंडारी, राहुल शर्मा, अरविंद तिवारी, बिट्टू दास, स्वास्तिक दास, अरविंद तिवारी, महाविद्यालय सह मंत्री सुमित सेन,सोहन केवट तथा अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!