Search

May 13, 2026 12:28 pm

विधायक ने ईद के मौके पर ग्रामीण से हुए रूबरू

अब्दुल अंसारी

महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने शनिवार को ईद उल फितर के मौके पर बलियाडंगाल, रोलाग्राम, बड़कियारी समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ईद की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मौके पर विधायक श्री मरांडी ने कहा कि ईद अमन और शांति का संदेश देने वाला त्योहार है। सभी को मिल जुल कर इस अवसर पर भाईचारे को बनाए रखना चाहिए साथ ही सभी की समस्याओं से भी अवगत हुए कहा जनता का काम मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है । आपकी किसी भी तरह की समस्या होने पर मुझे कभी भी संपर्क कर सकते है । ईद के मौके पर ग्रामीणों ने श्री मरांडी का मुंह मीठा कराया एवं ईद की मुबारक बात दी ।इस अवसर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,सचिव माइकल मुर्मू,जिप सदस्य समसून मुर्मू,प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू,जेम्स सुशील हेंब्रम,संतोष हेंब्रम,नरेश मुर्मू,अखलाकूल अंसारी, सेन्टू शेख,अलामिन शेख,हसिबुल शेख,खाजा मोहम्मद,हकीम अंसारी,बबलू अंसारी,तस्मुद्दीन,मुबारक करीम ,मिठू अंसारी,राजू अंसारी समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!