Search

April 28, 2026 7:49 am

विधायक ने नव पदस्थापित पदाधिकारिओं के साथ मिलन समारोह का किया आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शुक्रवार को महेशपुर प्रखंड परिसर पहुंचे एवं नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव एवं अंचल अधिकारी संजय सिन्हा सहित बीस सूत्री पदाधिकारी एवं झामुमो प्रखंड पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ता के साथ मिलन समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया.बैठक का संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने किया.मिलन समारोह मे एका एक परिचय किया गया साथ ही क्षेत्र की जनसमस्या के समाधान करने को लेकर चर्चा उपरांत बीडीओ एवं सिओ ने समस्या का समाधान करने का अस्वासन दिया गया.इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बताया की प्रखंड मे आज ऐसा समय है की सारे पदाधिकारी प्रखंड के नये आये है बीडीओ है सिओ है.आज नये तरीके से कार्य प्रारम्भ होगा.आज ये बैठक आप सभी से परिचय कराने के लिए विशेष रूप से ये कार्यक्रम रखा है. हम सोचे की एक साथ ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता से मिले इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सभी कार्यकर्ता से मिले ओर उनको अस्वस्थ करे की किसी भी तरह की दिक्कत हमारे तरफ से एवं हमारे पदाधिकारीओ से नहीं होगा. किसी चिंता आपको सता रही होंगी.लेकिन मैं आपलोगो के सामने खड़ा हुँ ओर पहले से ज्यादा रफ़्तार से क्षेत्र मे जनसम्पर्क करूँगा ओर आपलोगो का समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे.नव पदस्थापित बीडीओ एवं सीओ आपलोगो को मदद करेंगे. किसी भी तरह की कमी एवं किसी भी तरह का अभाव आपलोगो को नहीं होगा. निश्चित रूप से हमारे राज्य मे विभिन्न तरह के योजना हेमंत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है जिसका प्रचार प्रसार गांव गांव मे आपलोगो को करना है.सरकार का जितना भी कार्यक्रम है उसका प्रचार प्रसार करने की जरुरत है.जैसे कल के तारीख मे अबुआ आवास, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना नये नये रूप मे कार्य करेंगी. ग्रामीण सड़कों मे भी ग्राम गाड़ी योजना चलेगी ओर भी बहुत सारी डीएमएफटी आदि से पुल पुलिया एवं सड़क है जिसका शिलान्यास पूजा के बाद करना है. इसका मतलब है की महेशपुर विधानसभा क्षेत्र मे पूजा के बाद हमरे एरिया मे ऐसा काम दिखेगा जो लोग समझेंगे की यहाँ विकास हो रहा के नहीं. अंचल अधिकारी संजय सिन्हा ने बताया की मेरा आशा है की किसी को भी अंचल मे काम को लेकर निराश नहीं होना पड़ेगा. कोई भी काम हो सीधे मुझे संपर्क करे. जो भी समस्या है उसे समाधान करने का प्रयास करेंगे. बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया माननीय विधायक का स्वागत किया एवं उन्होंने बताया सरकार के गाइडलाइन के अनुसार हम लोग काम करते है.किसी भी प्रकार की समस्या रहने पर मुझे संपर्क करे जनप्रतिनिधि का जो कार्य है उस पर कार्य करने का प्रयास करेंगे. इस मौक़े पर प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जीप सदस्य समसून मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेड हेमब्रम, सचिव माइकल मुर्मू,उपाध्यक्ष कलम अंसारी, बुदल यादव, जेम्स सुशील हेमब्रम,गोलाक सिंह,नशीम अहमद, पप्पू अंसारी,,गाजी मण्डल,अरशद मण्डल, पोलटू मण्डल, मजिबूर रहमान,रबिन्द्र यादव,सेंटू शेख,श्रीनाथ, ब्रेनट्युसन, जोशीमुद्दीन शेख,टाइगर, साबिर,अख़लाकुल अंसारी,नेकबूल शेख, बिपुल शेख,हलीम शेख,मैनुद्दीन अंसारी, मिलन शेख,साइमन,निर्मला मुर्मू,अनीता मुर्मू, बिनीता मरांडी, राजू अंसारी,समेत कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

IMG 20231020 WA0049

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!