Search

May 20, 2026 3:51 am

लेटेस्ट न्यूज़

विवेकानंद जयंती पर नगर परिषद ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड। स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर रेलवे कॉलोनी सिद्धार्थ नगर के बाघमारा माठ में नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती संपा साह ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिसमे शहर के विभिन्न हिस्सों से 8 टीमों ने भाग लिया है यह प्रतियोगिता दो दिवसीय है।जिसमे विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक निश्चित राशि भी दी जाएगी।नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिकेट खेल से निकलकर हमारे पाकुड़ झारखंड के युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। युवाओं को उनके रुचि के प्रति प्लेटफार्म मिलना अत्यंत जरूरी है। युवा दिवस के दिन प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मौके पर प्रतिभागियों ने बारी बारी से स्वामी विवेकानंद जी के फोटो पर पुष्प अर्पित किया। यथा समय मुरारी मंडल,सुशील साहा,सोहन मंडल,सुजेश सिंह,बिट्टू मंडल,शुभम पासवान,मोंटी सिंह,गौतम यादव,गुलशन चौधरी,अनिल, सेंटू,अमित साहा,नितिन समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

img 20230113 wa005272421607093107256

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!