Search

May 15, 2026 5:00 pm

विशाल भगत ने किया 15 वीं बार रक्तदान

राजकुमार भगत

रक्तदान वीर की जितनी प्रशंसा की जाए कम है

पाकुड़ :- रविवार को सत्य सनातन संस्था ने दो लोगो से रक्तदान कर प्रशुता की जान, बचाई है। संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत ने कहा कि साहेबगंज जिला के प्रखंड बरहरवा के निवासी अंकिता सिंह को प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी, जिनका इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने की सलाह दिया। रक्त के लिए मरीज की पति अमित राठौर ने संस्था से संपर्क किया। संस्था ने रक्त की महत्व को समझते हुए संस्था के सक्रिय सदस्य तलवाडांगा निवासी विशाल भगत से संपर्क किया, विशाल ने बिना समय गवाए रक्त दान करने को तैयार हो गए और पुराना अस्पताल स्थित रक्ताधिकोष में पहुंचकर अपना रक्तदान किया। बदले में बरहरवा निवासी प्रेमजीत कुमार ने भी अपना रक्तदान किया ,रक्तदाता विशाल का यह 15वा रक्तदान है, उन्होंने कहा कि मैं रक्तदान करने के लिए सदेव तैयार रहता हूं, और तीन – चार महीना के अंतराल में रक्तदान करने का सौभाग्य भी मुझे मिल जाता है, ये मेरे लिए गौरव की बात है, कि मेरे रक्त से किसी का जीवन बीच पाता है,रक्त मिलने के बाद प्रशिता ने पुत्र रत्न को जन्म दिया, रक्त प्राप्ति के बाद मरीज के पति अमित राठौर ने संस्था को ह्रदय से धन्यवाद दिया, मौके पर ,संजय ठाकुर , रक्ताधिकोश में कार्यरत कर्मचारी नवीन कुमार, पीयूष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!