अब्दुल अंसारी
Also Read: छात्र शक्ति से समाज सेवा, ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ ने रक्तदान शिविर के माध्यम से पेश की मानवता की मिसाल।
महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने स्वास्थ्य जांच किया. वही चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि विश्व हृदय के मौके पर लोगों का स्वास्थ्य जांच की गई. उन्होंने बताया कि लोगों के गलत खानपान, रहन-सहन, दिनचर्या का परिणाम हृदय रोग आज एक गंभीर बीमारी के तौर पर उभरा है. हर साल विश्व हृदय दिवस के अवसर पर लोगों में इसके बारे में जागरूकता फैलाई जाती है. ताकि लोग दिल की बीमारियों की समय पर जांच कराकर सुरक्षित रहें. मौके पर बीएम शैलेश कुमार, डॉ. अंजनी भगत, डॉ. रुद्राणी, मनीष कुमार, आनंद राज आर्या सहित अन्य मौजूद थे.










