**
इकबाल हुसैन
महेशपुर के बुढ़ानाथ शिव मंदिर परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम के तहत रविवार रात रामकथा भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तजागरण रामकथा वाचक के लिए वृंदावन के संदीप तिवारी के मंडली द्वारा रामलीला संगीतमय प्रवचन कर लोगों का मन मौह लिया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के गौपाल भगत, आशुतोष साह , संतोष साहा, बिरबल मंडल जयराम भगत समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
*चोथे दिन किया हवन यज्ञ*
महेशपुर के हाटपाडा स्थित बुढानाथ शिवमंदिर परिसर में मंदिर कमिटी की ओर से 9 दिवसिय महारूद्र यज्ञ का चौथे दिन सौमवार को बनारस के पंडितों द्वारा हवन यज्ञ आयोजन किया । महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान के लिए बनारस प्रसिद्ध पंडितों अपने छह सहयोगी पंडितो के साथ सामुहिक वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान कराया गया। इस अवसर पर भक्तो के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर मंदिर कमिटी के आशुतोष साह निर्मल कुमार, गौपाल भगत, ललीत तिवारी , समेत कई सदस्य उपस्थित थे






