Search

April 28, 2026 7:46 am

शहरग्राम गांव में धूम धाम से किया गया नवरात्रि के सप्तमी पूजन!

धीरेन साहा

शहर गांव में कुमारी कन्याओं को लगाया गया हलवा पुरी का भोग, निकल गया कलश यात्रा

महेशपुर(पाकुड़) : शनिवार को महेशपुर प्रखंड स्थित शहरग्राम गांव में मां दुर्गा सप्तमी का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर नौ छोटी एवं नौ बड़ी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो हाटपाड़ा तालाब से स्वच्छ जल भरकर संपूर्ण गांव की भ्रमण की। कलश को विराजमान करते हुए मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई । घरों में कन्याओं को हलवा-पुड़ी, खीर छोले का प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया व उपहार दिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरग्राम गांव में दो स्थान पर सार्वजनिक रूप से दुर्गा माता की पूजा अर्चना की जाती है। मंदिरों के बाहर प्रसाद व चुनरी की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। माता की पट खुलते ही मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने ज्योति लेकर प्रसाद श्रृंगार की वस्तुएं मां के चरणों में अर्पित की, साथ ही आरती कर सदा आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। नव दुर्गा माता मंदिर के पुजारी साधन पंडित ने बताया कि दुर्गा सप्तमी का त्योहार भक्तों ने उत्साह के साथ मनाया। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ शुरू हो गई थी, जो सुबह गारह बजे तक रही।भक्तों ने घरों में जाकर माता की पूजा करते हुए प्रसाद तैयार किया और कन्याओं का पूजन करते हुए भोजन करवाया। उन्होंने बताया कि सोमवार को नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर में हवन यज्ञ कर भंडारा भी लगाया जाएगा।न्यू दुर्गा मंदिर के कमेटी मदन साहा, गणेश साहा, मिशन साहा, विशाल भगत, मनोहर साहा, पप्पू साहा, धनंजय साहा, बरहमदेव साहा, धनंजय कुमार, दीपक मडिया, अजय साहा, रमेश साहा, निरंजन साहा के साथ सभी कमेटी के लोगो ने बताया की अष्टमी और नवमी के रात 8 बजे से भक्त्ति जागरण भी कराया जायेगा। साथ ही विजय दशमी के दिन मेला भी लगेगा और रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

IMG 20231021 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!