Search

May 17, 2026 5:46 am

शांतिपूर्ण हुई मैट्रिक,इंटर की परीक्षा



पाकुड़िया प्रखंड के तीन परीक्षा केन्द्रों में कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया , प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया एवं उच्च विद्यालय चौकिशाल में आज तीसरे दिन मैट्रिक परीक्षा आयोजित हुई । तीसरे दिन उर्दू एवं बंगला विषय की परीक्षा हुई जिनमें परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 18 परीक्षार्थी में 17 , प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 68 में 67 जबकि चौकिशाल उच्च विद्यालय में बंगला विषय के 41 छात्र उपस्थित हुए । परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय में सहायक अभियंता सह दंडाधिकारी रोहित गुप्ता तथा पुलिस अधिकारी एएसआई मनदीप मेहता एवं हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय में कनीय अभियंता ओम कुमार पुलिस बल के साथ उपस्थित थे । परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई । परीक्षा केंद्र में बतौर उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार मौजूद थे ।

IMG 20230318 WA0031
IMG 20230318 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!