दुमका
Also Read: डिग्री मिलते ही बेकाबू हुए विरोधी, घर फूंका, मवेशी जिंदा जला, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से गुहार।
शिकारीपाड़ा(दुमका):
शिकारीपाड़ा पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के जामबाद गांव के निकट से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर जप्त किया है|कोयला के साथ ट्रैक्टर मालिक भुगतान डीह गांव निवासी नोरेन मुर्मू को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना लगातार मिल रही थी कि हरिन सिंघा गंधरकपुर एवं पंच वाहिनी मौजा से कोयला का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर मोटरसाइकिल द्वारा परिवहन किया जा रहा है | उसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी हालत में कोयला का अवैध उत्खन
न एवं परिवहन नहीं करने दिया जाएगा| पकड़े जाने पर इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





