Search

May 6, 2026 2:12 pm

श्रवणी मेला 17वां नि:शुल्क कावरिया सेवा शिविर की स्थापना की जाएगी।

सतनाम सिंह

पाकुड़ संथाल परगना व्याहुत कलवार सभा की बैठक सोमवार को व्याहुत विवाह भवन में की गई। 17वां नि:शुल्क कावरिया सेवा शिविर की स्थापना की जाएगी। श्रवणी मेला में बाबा बैद्यनाथ के भक्तो की सेवा के लिए सुल्तागंज से चलकर देवघर जाने के रास्ते पर कटोरिया के करीब होती है । वर्ष 2023 में मलमास दो महीना है। जो कि 19 वर्ष बाद आया है। सभी सदस्या ने गहन चर्चा के बाद 02 अगस्त से 31 अगस्त तक समस्या सेवा करने का निर्णय लिया। सेवा के दौरान काली मसालेदार नींबू चाय, सर्वत, संतु, जल, नास्ता, दोपहर का खाना, रात्रि का खाना, नुरानी तेल, दवा, रात्रि विश्राम का व्यवस्था किया जाएगा। बैठक में अशोक भगत, नारायण भगत, विश्वनाथ भगत, जगदीश भग, तारकेश्वर भगत, प्रदीप भगत, कैलाश भगत, कालीशंकर भगत के अलावे अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!