Search

May 17, 2026 4:51 am

श्री श्री राधा कृष्ण संकीर्तन अष्ट प्रहर व्यापी का हुआ आयोजन



बजरंग पंडित

पाकुड़ सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत कोयला मोड में शनिवार को श्री श्री राधा कृष्ण संकीर्तन अष्ट प्रहर व्यापी का आयोजन हुआ । अध्यक्ष रामजय मंडल ने कहा समस्त ग्राम वासियों द्वारा मिल कर आयोजन कर रहे हैं । बाहर से आए श्रद्धालुओं का महाप्रसाद की भी व्यवस्था रखी गई है पूरी रात श्री श्री राधा कृष्ण कीर्तन होगा । पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आई पापिया दास ने अपने आशिश वचन से धर्मावलंबियों श्रद्धालुओं को मुग्ध कर देंगी। मौके पर अध्यक्ष राम जय मंडल सचिव संतोष ठाकुर कोषाध्यक्ष पंचानन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता ने धर्मावलंबियों का सेवा करते नजर आए । कीर्तन के बाद सनातनी धर्मावलंबियों के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी ।

IMG 20230318 WA0047
IMG 20230318 WA0046
IMG 20230318 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!