Search

May 17, 2026 7:10 pm

सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य ने रक्तदान कर बचाया महिला की जान

राजकुमार भगत

पाकुडः- सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य प्रशांत दुबे जी ने सोमवार को रक्क्त अधिकोश में रक्तदान कर 24 वर्षीय महिला की बचाई जान । संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत जी ने बताया कि पाकुड़ नगर स्थित मुर्की मां तल्ला निवासी मनोज दफादार के चचेरी बहन रुंपा मंडल जो खाना बनाने बनाते आग लग जाने से 45% जल गई थी, ,जिस कारण उनको इलाज के लिए पाकुड़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सको ने रक्त की कमी बताई और रक्क्त चढ़ाने की सलाह दिया। मरीज के भैया मनोज दफादार ने रक्त के लिए संस्था से संपर्क किया, रक्त की महत्व और जीवन सुरक्षित के लिए संस्था के सक्रिय सदस्य प्रशांत दुबे जी ने पुराना सदर अस्पताल के निकट अधिकोष पहुंचकर अपना रक्तदान किया। रक्त प्राप्ति के बाद मरीज के भाई सहित उनके परिजनों ने संस्था के सदस्यों को ह्रदय से धन्यवाद दिया है। , रक्तदाता ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी का जीवन नही जाना चाहिए इसके लिए संस्था निरंतर रक्तदान करते आ रही है ।,मौके पर संस्था सक्रिय सदस्य सत्यम कृष्णा,हर्ष भगत , अभिजीत घोष, पंकज दफादार, के साथ साथ कर्मचारी पीयूष दास जी एवम अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!