राजकुमार भगत
पाकुड। गुरुवार सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी इमरजेंसी से लेकर दूसरी सेवाओं का भी घूम-घूमकर जायजा लिया। इसके अलावा सिविल सर्जन ने सोनोग्राफी का भी जायजा लिया उपस्थित कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान ओपीडी के विभिन्न विभागों में आए मरीजों से बातचीत करके सदर अस्पताल में मिलने वाले सुविधाओं और आम लोगों को होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।






