Search

May 12, 2026 12:33 am

सदर अस्पताल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

सतनाम सिंह

सदर अस्पताल पाकुड़ के सभागार में जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ द्वारा तीन प्रखंड लिट़्टीपाड़ा, हिरणपुर एवं पाकुड़ सदर के 25 टीवी चैंपियन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ मंटु टेकरीवाल द्वारा किया गया।सिविल सर्जन मंटू कुमार टेकरीवाल द्वारा सभी प्रतिभागी को बताया गया की टीवी चैंपियन अपने गांव क्षेत्र में सभी ग्रामीणों को टीवी के प्रति जागरूक करेंगे। लोगों को स्वास्थ सुविधाओ के बारे में भी जागरूक करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधा से अवगत होंगे एवं लाभ ले पाएंगे। आपके प्रयास से ही पाकुड़ जिला को टीवी मुक्त किया जा सकता है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अहतेशामुद्दीन ने कहा की जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ द्वारा टीवी के रोकथाम हेतु अनेकों प्रयास किए जा रहे है। समय समय पर एसीएफ कार्य, निक्षय मित्र द्वारा टीवी के मरीजों को पोषण सहायता दी जा रही है। टीवी मरीजों को सरकार द्वारा भी 500 रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। टीवी चैंपियन भी अपने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को इन महत्वपूर्ण योजनाओ से अवगत कराएंगे।इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक द्वारा टीवी चैंपियन के कार्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस प्रशिक्षण में डीप गौरभ कुमार, डीपीएम, कोर्डिनेटर सुशांत कुमार दुबे, पिरामल स्वास्थ से मनोज महतो, अर्जुन दास, प्रखंड के एसटीएस सदानंद ओझा,कालेश्वर टुडू, मिठून पाल, राकेश कुमार एवं प्रखंड के चयनित टीबी चैंपियन शामिल थे।

IMG 20230522 WA0029 1
IMG 20230522 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!