Search

May 9, 2026 11:31 am

सनकी प्रेमी की करतूत, नाबालिग आशिक ने किया घिनौना कांड फिर कर दी प्रेमिका की हत्या,गिरफ्तार

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के धावाडंगाल डैम के पास एक सप्ताह पूर्व नाबालिग युवती का शव बरामद मामले में मंगलवार को पाकुड़िया थाना में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा पांच सदस्यीय टीम गठित की गई थी। जिसमें वे और उनके साथ थाना प्रभारी अभिषेक राय, अनुसंधानकर्ता शंभु पंडित एएसआई अशोक प्रसाद यादव एवं स शसत्र बल थे। मृत युवती के पास बरामद मोबाईल की सीडीआर जांच के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि नाबालिग युवती के साथ पहले बलात्कार किया गया,इसके बाद उसकी जघन्य हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने का ख्याल से उसे पेड़ में लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।मामले में युवती की हत्या और साक्ष्य छिपाने में शामिल पास के ही एक गांव के दो नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को पाकुड़ न्यायालय भेजा गया जहां से दोनो को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। बताया कि जांच के क्रम में सीडीआर की जांच में युवती से बातचीत करने वाले अलग अलग स्थानों के करीब एक दर्जन युवकों से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि युवती का हत्यारा और कोई नही बल्कि उसी का आशिक है,जो घटनास्थल के पास स्थित एक गांव का रहने वाला साढ़े सोलह वर्षीय नाबालिग युवक है,साक्ष्य छिपाने में सहयोग उसी के गांव का उसका एक15 वर्षीय नाबालिग मित्र ने किया है नाबालिग आशिक ने साक्ष्य छिपाने के लिए पास खड़े मित्र के साथ मिलकर युवती के गले में गमछा बांध कर पास में ही एक सोनाजोड़ी का पेड़ में उसे लटका दिया,लेकिन गमछा टूट गया और युवती जमीन पर गिर गई । दोनो मित्र ने मिलकर युवती को पुनः बचे गमछे से गले में बांध कर दोबारा उठाया और पेड़ में लटका कर भाग गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!