Search

September 9, 2026 2:02 am

सरकारी योजना में अनियमितता बरतने तथा फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है।

सतनाम सिंह

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कराया मामला दर्ज

रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के पलसा पंचायत में क्रियान्वित योजना में अनियमितता बरतने तथा धोखा धड़ी कर सरकारी राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह वादी उमेश मंडल ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि पलसा पंचायत में रकीब शेख के डोभा निर्माण कार्य में 117222 रूपए तथा हबीबुल शेख के डोभा निर्माण कार्य में 10242 रूपए तत्कालीन रोजगार सेवक मनोज किस्कू, तत्कालीन सचिव सूर्यदेव टूडू, तनुजा खातून तथा तसलीमा खातून पलसा मेट के द्वारा फर्जी मास्टर रॉल तैयार कर अवैध निकासी की गई है। वादी ने तनुजा खातून, तसलीमा खातून पलसा मेट,तत्कालीन रोजगार,सेवक मनोज किस्कू तथा तत्कालीन पंचायत सचिव सूर्यदेव टुडू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाया है। वादी द्वारा दिए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 122/23 दिनांक 18/07/2023 को भादवि की धारा 406,409,420,120(बी) के तहत मामला दर्ज की गई है। मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!