Search

May 18, 2026 12:27 pm

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बलिहारपुर पाकुड़ में मेधावी छात्र अभिनंदन सह आचार्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

राजकुमार भगत

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर पाकुड़ के भैया- बहन को प्रांत द्वारा आयोजित प्रतिभा चयन, एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गयाl गौरतलब है कि उपर्युक्त पुरस्कार प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन गिरिडीह में प्राप्त हुआ हैl दिया दास प्रतिभा चयन में 1000 , चित्रकला में श्रीतोमा मंडल प्रथम पुरस्कार , चित्रकला में पुष्पक साह सांत्वना पुरस्कार, एवं चित्रकला में दिया दास सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए हैं l विद्यालय को विगत तीन वर्षों की तुलना में विद्यालय को उसकी उत्कृष्ट प्रदर्शन में प्रशस्ति पत्र विद्यालय परिवार को प्रदान किया गया। उक्त सभी प्रकार के पुरस्कार विद्यालय के सचिव विजय शंकर सिंह एवं सह सचिव नारायण मंडल जी के द्वारा वंदना स्थल पर प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र कुमार पाण्डेय , आचार्य ललन कुमार झा, संदीप कुमार झा, मौलेश्वरी जी, संजीव कुमार सिंह ,तारक जी ,अभिजीत जी ,राजीव जी ,अंकित जी, इति जी मनीमाला जी, आशा जी ,नीलम जी ,मनीषा जी, सुमिता जी, पूनम जी , सेवक – सेविका आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!