Search

May 18, 2026 7:18 am

साहिबगंज जिले के 13 रेलवे रेक लोडिंग साइडिंग बंद होने से,मजदूर के सामने हुई, भुखमरी की स्थिति उत्पन्न।

होली का त्योहार कैसे मना पाएंगे, जिले के मजदूर।

जिला ब्यूरो:- अमित चौधरी।
साहिबगंज:- जिले में बीते दिन साहिबगंज पहुँचे झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के मुख्य सचिव ने पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई पत्थर खदानों व पत्थर लोडिंग साइडिंग के स्थान की जाँच की थी,जिसमे एक स्थान साहिबगंज रेल्वे परिषर में स्थित है,जिसे गिट्टी रेक लोडिंग साइडिंग कहा जाता है वही इस स्थान की जाँच करने के उपरांत जाँच कर्ता दल ने त्रुटि पाई और उक्त चिप्स रेक लोडिंग करवाने वाले जिले के सभी 13 रेक लोडिंग साइडिंग को 31 मार्च तक का समय दिया था।परंतु दिये समय से पूर्व 25 फरवरी को ही जिला उपायुक्त के यहाँ राज्य प्रदूषण बोर्ड द्वारा पत्र भेजकर रेक लोडिंग साइडिंग का कार्य को बंद करवा दिया गया,जिसे रेलवे के पास पर्यावरण स्वीकृति प्रमाण पत्र नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है।वही रेक लोडिंग कार्य बंद होते ही ,रेलवे लोडिंग साइडिंग के मजदूर जिनकी संख्या तकरीबन पांच से छह हजार के बीच होगी ने एक जुट होकर इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया है। एक तरफ जहां साल भर का पर्व त्यौहार होली आने वाला है वही रेक लोडिंग साइडिंग का काम बंद होने से वहां कार्य करने वाले मजदूरों का कहना है कि पुरखो के जमाने से हम सभी रेक लोडिंग का कार्य कर अपने और अपने परिवार का जीवन यापन करते आ रहे है।आज अचानक पत्थर भराव का कार्य रुक जाने से हम सभी भुखमरी के कगार पर आ गऐ है।अगर पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर यह कार्य रुकवाना ही है तो कार्य रूकवाने से पूर्व हम मजदूरों को किसी अन्य कार्य मे जोड़ने की व्यवस्था करनी चाहिए। वही मजदूरों ने आगे बताया कि अगर हमारे लिये कार्य की समुचित व्यवस्था नही की जाती है तो हम सभी मजदूरों को बेबस होकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ जायेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!