साहिबगंज में एक बार फिर अपराधियों का मनोबल बड़ा, प्रशासन हुई, सुस्त।
जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी।
साहिबगंज:-जिले में आए दिन गोलीबारी से लोग काफी भयभीत नजर आ रहे हैं जिसका मुख्य कारण जिला मुख्यालय से सटे 500 मीटर की दूरी पर गोलीबारी जैसी घटना को अपराधी खुलेआम अंजाम देने से भी नहीं डर रहे हैं और पुलिस को खुलेआम चुनौती देते दिख रहे हैं उन पर पुलिस प्रशासन का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो गया हो ऐसा देखने से प्रतीत हो रहा है इस पर जिला प्रशासन को अपराधियों पर नकल कसने को लेकर पूरी तरह से कड़ा रुख अपनाना होगा तभी जाकर अपराधियों पर प्रशासन का खौफ दिख पाएगा। हालांकि एक बार फिर सोमवार की सुबह जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के बड़ापंचगढ़ अंतर्गत आजाद नगर निवासी रंजीत कुमार मंडल पिता स्वर्गीय विश्वनाथ मंडल को तकरीबन 9 बजे अपराधियों ने उनके घर के सर जमीन पर चढ़कर गोली मार दी,वही गोली घायल के पेट मे लगने से वह अचेत हो गया,गोली की आवाज सुन घरवाले और आसपास के लोगों मौके पर पहुँचे, तबतक अपराधी फरार हो चुके थे।वहीं ग्रामवासियों की मदद से घायल को आनन फानन में सदर अस्पताल साहिबगंज पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार करने के उपराँत उसकी हालत को देखते हुये हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं घायल व्यक्ति के भाई ने बताया कि मेरे पिता ने 12 कट्ठा जमीन आज से 20 से 22 वर्ष पूर्व खरीदा था कुछ अपराधी द्वारा हमारी जमीन पर जोर जबरन जमीन को हड़पना चाह रहे थे आज से कुछ दिन पूर्व भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिस पर स्थानीय थाना को सूचना दी गई थी उसके बावजूद भी अपराधी अपनी मनमानी करने से नहीं चूक रहे थे जिसका नतीजा हुआ कि आज अपराधी खुलेआम सुबह एक बुलेट और एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार अपराधी घटना को अंजाम देने सर जमीन पर पहुंच गए। और घटना को अंजाम दिए, वही ओपी पुलिस मामले की छान बीन में जुट गई है।यहाँ बताते चले कि मामले में कही ना कहीं पुलिस अपराधियों की मदद कर रही थी।क्योंकि घायल के भाई के अनुसार उनकी जमीन को हड़पने को लेकर पूर्व में भी अपराधियों ने धमकी दी थी जिसको लेकर संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया गया था,पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना करते हुये मामले में समझौते की बात कही,जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा और उसका परिणाम आज शहर वासियों के सामने है।









