Search

April 26, 2026 12:04 am

सिदोकान्हु गोलंबर के सौंदर्यीकरण के कार्य को लेकर मचा हंगामा।

पाकुड़िया सिदोकान्हु चौक पर सौंदर्यीकरण के लिए निर्माणाधीन सिदोकान्हु गोलंबर में सौंदर्यीकरण का कार्य करने को लेकर मंगलवार को हंगामा खड़ी हो गई । विदित हो कि बीते तीन दिन पूर्व यहां विधायक निधि द्वारा लगभग दस लाख रुपए की लागत से स्वीकृत गोलंबर सौंदर्यीकरण कार्य का लेआउट झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा एवं पार्टी नेताओं की उपस्थिति में विभागीय इंजीनियर द्वारा किया गया था । इधर मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेता सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उक्त गोलंबर पर पहुंचे और पाकुड़िया पंचायत निधि द्वारा इस कार्य की स्वीकृति प्रदान होने की बात कह कर सौंदर्यीकरण के लिए मजदूरों से नीव खुदवाना शुरू किया । कार्य को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच विवाद बढ़ने की आशंका को लेकर थाना प्रभारी अभिषेक राय बिना देर किए दलबल के साथ कार्य स्थल पर पहुंचकर भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन से वार्ता कर तत्काल कार्य को बंद करने का आग्रह किया लेकिन मिस्त्री सोरेन कार्य को रोकने के लिए तैयार नहीं थे । इस दौरान श्री सोरेन ने थाना प्रभारी को कहा कि मैंने 1995 में यहां सिदो कन्हू की प्रतिमा स्थापित कर गोलंबर का निर्माण कराया था आगे मैं ही यहां इस स्थल को सौंदर्यीकरण का कार्य करूंगा । अंत में लंबी वार्ता के बाद उन्होंने थाना प्रभारी के आग्रह पर तत्काल कार्य को स्थगित किया । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न विवाद को आपस में बैठकर सुलझाया जाएगा ताकि कार्य को करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो । मौके पर भाजपा नेता दुर्गा मरांडी एवं नरेन साहा भी मौजूद थे ।

IMG 20230725 WA0038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!