इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत सिद्धू कान्हू क्लब कदमपुर के ओर से गुरिवार को एक दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे कई भैसा मालिकों ने हिस्सा लिया.खेल कमिटी के अध्यक्ष राजेन टुडू ने जानकारी देते हुए बताया की भैसा लड़ाई प्रतियोगिता मे फाइनल खेल धनियामारा एवं कदमपुर के भैसा के बिच हुआ. जिसमे धनियामारा के भैसा ने कदमपुर के भैसा को चित कर भगाया. इस खेल मे बतौर मुख्य अतिथियों के रूप मे झामुमो के सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेड हेमब्रॉम, जिला बीस सूत्री सदस्य जेम्स सुशील हेमब्रॉम एवं पंचायत मुखिया लखीराम हांसदा शामिल हुए. वही मुख्य अतिथि ने सभी खेल दखने आये खेल प्रेमिओ को शुभकामनायें दी एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तरपूर्वक जानकरी दी एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की बाते बताई. इस अवसर पर विजेता भैसा मालिक को 60 हजार रुपये दिया एवं उपविजेता भैसा मालिक को 50 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया. मौक़े पर साइमन मुर्मू, लखीराम मरांडी, जोगेश्वर मरांडी, जोगीत टुडू, स्टेन मरांडी कोरनेल मुर्मू सहित दर्जनों भैसा मालिक एवं ग्रामीण मौजूद थे.







